ENGvsIND: मैदान पर केएल राहुल का कमाल, की राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जारी टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्ले से भले कमाल ना किया हो लेकिन फील्डिंग के मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राहुल ने इस सीरीज में कई शानदार कैच लपके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे ।केएल राहुल ने पीछे दौड़कर एक शानदार कैच लपका। इस सीरीज में यह उनका 13वां कैच था।केएल राहुल ने राहुल द्रविड़ के 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावसकर सीरीज के दौरान 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 13 कैच लपके थे। ब्रॉड का कैच पकड़ते ही उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली।इस सीरीज में यह उनका 13वां कैच था।

बता दें कि एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेफ ग्रिगोरी के नाम है। उन्होंने 1920-21 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांच मैचों में 15 कैच लपके थे।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्रैग चैपल ने 6 मैचों की सीरीज में 1974-75 की एशेज सीरीज में 14 कैच पकड़े थे। सीरीज में 13 कैच लपकने वाले खिलाड़ियों में ब्रायन लारा (दो बार), बॉब सिम्पसन (दो बार) शामिल हैं।

द वॉल के नाम रिकॉर्ड:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा लपकने वालों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 164 मैचों में 210 कैच लिए हैं। दूसरे पायदान पर महेला जयवर्धने के नाम 149 मैचों में 205 कैच हैं। वहीं केएल राहुल ने इस मैच से पहले 38 कैच लिए थे। पांचवें टेस्ट में केएल राहुल ने अभी तक दो कैच लपके हैं।

Story first published: Sunday, September 9, 2018, 9:52 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+