For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: लोकेश राहुल को कैच लेने के दौरान लगी चोट, मैदान से हुए बाहर

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में बेहतरीन मैच हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए जबरदस्त शुरुआत की है। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए अब तक मैदान के चारो ओर शॉट्स लगाए हैं। खबर लिखे जाने तक यह जोड़ी 150 रनों से ऊपर की साझेदारी कर चुकी थी। इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो सरीखा है तो वहीं टीम इंडिया को इस हार से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उसके पास दो मैच अभी और बाकी हैं।

लेकिन भारत इस मैच को जीतकर अपने अपराजेय होने के क्रम को बरकरार रखना चाहेगा। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए विजय शंकर की जगह पर ऋषभ पंत को जगह दी है। हालांकि भारत के लिए मैच में चीजें बहुत अच्छी नहीं घटी हैं। सबसे पहले तो भारत को महत्वपूर्ण टॉस हारना पड़ा। उसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद पर जेसन रॉय के आउट होने की अपील पर धोनी ने रिव्यू लेने से इंकार कर दिया। जबकि रिप्ले से साफ पता लग रहा था कि गेंद बल्लेबाज के दस्तानों को छूकर धोनी के हाथों में गई है।

अब मैच में एक और खराब खबर भारत के लिए आ रही है। भारतीय ओपनर के एल राहुल को मैच में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह पर रविंद्र जडेजा फील्डिंग करने आए। यह 17वां ओवर चल रहा था और राहुल लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे तभी वो पीछे की ओर गिर पड़े। उसके बाद वे अपनी पीठ में तकलीफ बताते हुए दिखे। उसके बाद फिजियो उन्हें लेकर मैदान से बाहर चले गए। भारत इस समय किसी और खिलाड़ी की चोट को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।

आपको बता दें कि राहुल शिखर धवन की जगह पर ओपनिंग कर रहे हैं और धवन भी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 17:01 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+