For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम में नहीं होने के बावजूद जडेजा ने टीम को दिलाई पहली सफलता, देखें VIDEO

नई दिल्ली: आज विश्व कप 2019 के 38वें मैच में भारत और इंग्लैंड का बड़ा मुकाबला बर्मिंघम में हो रहा है। भारत जहां इस विश्व कप में अब तक अपराजेय है तो वहीं इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो सरीखा है। इंग्लैंड यदि इस मैच का हारता है तो वह विश्व कप से लगभग हो जाएगा। ऐसा हुआ तो इसको विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जाएगा। लेकिन इंग्लिश टीम इस मैच में एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में खेलती हुई दिखाई दी है और जॉनी बेयरस्टो के पहले विश्व कप शतक के साथ ही इस टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है।

इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने पहले विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 160 रनों की साझेदारी कर दी। इस साझेदारी का अंत रविंद्र जडेजा ने किया जो इस मैच में टीम की प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा ही नहीं थे। जडेजा ने रॉय का कैच इतना जबरदस्त लिया कि ऐसा कैच टीम इंडिया में वे ही ले सकते थे।

ये मैच का 23वां ओवर चल रहा था और कुलदीप यादव की गेंद पर रॉय ने सीधा छक्का मारने का प्रयास किया। लेकिन सीमा रेखा पर जडेजा खड़े थे जिन्होंने फिसलते हुए एक दर्शनीय कैच लेकर रॉय को भी दांतो तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। इसी के साथ भारत को पहली सफलता भी मिल गई। आप इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं- यहां देखिए जडेजा का शानदार कैच

भारत इस मैच को जीतकर अपने अपराजेय होने के क्रम को बरकरार रखना चाहेगा। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए विजय शंकर की जगह पर ऋषभ पंत को जगह दी है।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 17:44 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+