VIDEO: ऋषभ पंत के मुंह पर लगी अश्विन की गेंद, बिगड़ गई तबीयत
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेल जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमट गई जिसके बाद भारत ने जवाब में 273 रन बनाए। फिलहाल इंग्लैंड दूसरी पारी खेल रही हैं और 8 विकेट गंवाकर भारत पर 233 रनों की बढ़त बना ली है।
अश्विन जब पारी का 77वां ओवर लेकर आए तो इस ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। दरअसल, अश्विन की गेंद पिच पर पड़ने के बाद घूम गई और गेंद जाकर सीधे पंत के मुंह पर लगी। पंत कुछ समय के लिए व्याकुल हो उठे। इसके बाद फिजियो मैदान में पहुंचकर पंत की मदद करने लगे। हालांकि, बाद में पंत वापस कीपिंग करने लगे, लेकिन कुछ समय के लिए उनकी तबीयत जरूर बिगड़ गई थी।
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 1, 2018
भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की तीसरा दिन भारत के लिए खासा अच्छा नहीं रहा था। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में इंग्लैंड के तीन विकेट जल्दी झटक लिए थे जिससे कि लग रहा था कि इंग्लैंड की पारी जल्दी ही सिमट जाएगी और वो 200 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सकेंगे, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बीच में कुछ अच्छी साझेदारियां की और कप्तान रूट व बटलर की पारी की बदौलत इंग्लैंड भारत पर 200 से ज्यादा रनों की लीड पार करने में सफल रहा था। वहीं भारतीय गेंदबाज अपनी वो लय बरकरार नहीं रख सके। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर भारत पर 233 रनों की बढ़त बना ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
