
पहले टेस्ट से लय में ईशांत शर्मा:
ईशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से ही लय में नजर आ रहे हैं। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने दो विकेट झटके और टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेटों का आंकड़ा छू लिया। भारत की ओर से कपिल देव और जहीर खान के बाद ऐसा करने वाले ईशांत तीसरे तेज गेंदबाज बने हैं। ईशांत की इस फोटो को देखकर उनकी रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एलिस्टेयर कुक फ्लॉप:
सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इस सीरीज में बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं।कुक ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 55 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए।उन्हें हार्दिक पांड्या ने विराट के हाथों कैच करा दिया। इस तस्वीर में कुक के चेहरे पर मायुसी साफ देखी जा सकती है।

सैम की साहसी पारी:
सैम कुरैन की इस तस्वीर में उनका साहस झलकता है। भारत के खिलाफा इंग्लैंड की पारी सिमट रही जिसके बाद सैम ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उन्होंने मोइन अली और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ मिलकर इंग्लैंड को 246 रनों तक पहुंचाया।

बुमराह ने चटकाए तीन विकेट:
बुमराह की टीम में वापसी के बाद से भारत की टीम काफी मजबूत हुई है। भारत की तरफ से उन्होंने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। उनके एक्शन की दुनिया कायल है।इस तस्वीर में उनका एक्शन देखने लायक है।

ऋषभ पंत का एक्शन:
ऋषभ पंत को तीसरे टेस्ट में मौका मिला ।इस टेस्ट में वह दिनेश कार्तिक के जगह खेल रहे हैं।इंग्लैंड की उछाल भरी पिच पर विकेटकीपिंग करना आसान बात नहीं है। इस तस्वीर को देखकर यही लगता है।


Click it and Unblock the Notifications
