For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर एलिस्टर कुक को कड़वी विदाई देने उतरेंगे विराट कोहली!

नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का 5वां व अंंतिम मुकाबला शुक्रवार से ओवल में खेला जाएगा। भारत ने यह सीरीज पहले ही गंवा दी है।इंग्लैंड ने सीरीज 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। पांचवा टेस्ट भारत के लिए औपचारिकता भर रह गया है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पांचवें टेस्ट में इन युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

इस मैच में कप्तान विराट कोहली युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैदान पर उतार सकते हैं। हालांकि साउथ हैम्पटन टेस्ट में शिखर धवन और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने ओपनिंग की थी, लेकिन पिछले मैच में केएल राहुल का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि पृथ्वी को मौका देकर धवन के साथ ओपनिंग करने भेजा जा सकता है।

वहीं, तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली का खेलना लगभग तय ही है।पांचवें नंबर पर उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो संभवत: इस टेस्ट में भी ऐसा ही होगा।

हार्दिक की जगह हनुमा:
ऑलराउंडर के तौर पर टीम के साथ एक नया नाम हनुमा विहारी जुड़ सकता है, जिन्हें हार्दिक पांड्या के बदले छठे नंबर पर भेजा जा सकता है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को घायल अश्विन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। जडेजा गेंदबाजी के बैटिंग और बॉलिंग दोनों में काफी कुशल हैं।वहीं गेंदबाजी की बागडोर ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह संभालेंगे।

Story first published: Friday, September 7, 2018, 14:08 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+