For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGvsIND: 'टीम इंडिया इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकती, सप्ताह में दस दिन नहीं होते'

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम लचर प्रदर्शन के चलते टीम आलोचकों के निशाने पर है। पहले मैच में 31 रनों से हार के बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद थी लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में भारत टीम ने और बुरा खेल दिखाया और टीम को पारी व 159 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में भारत की तैयारियों की आलोचना पर बचाव करते हुए कहा कि खराब फार्म से जूझ रही मेहमान टीम इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकती थी ।

भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे है । तीसरा टेस्ट शनिवार से नाटिंघम में खेला जायेगा। बेलिस ने पत्रकारों से कहा ,'' आस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें काफी क्रिकेट खेलती हैं । मुझे यकीन है कि हर कोई अधिक अभ्यास मैच खेलना चाहता है लेकिन यह संभव नहीं है ।''

उन्होंने कहा ,'' खिलाड़ियों को आराम की भी जरूरत होती है। अधिकांश खिलाड़ी सारे मैच ही खेलेंगे लेकिन इसमें अधिक अभ्यास मैच डालने की गुंजाइश नहीं है।''भारत ने श्रृंखला से पहले एक ही अभ्यास मैच खेला । पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को और अभ्यास मैच खेलने चाहिये थे।

बेलिस ने कहा ,'' हम अभ्यास मैच खेलते हैं जितने होते हैं । इसके बाद सवाल पूछे जाते हैं कि क्या तैयारी सही थी । हम और अभ्यास मैच खेलना पसंद करते लेकिन सप्ताह में दस दिन नहीं होते ।''

इंग्लैंड के प्रदर्शन पर कोच ने कहा कि वह अब तक खेल के हर पहलू से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा ,'' पहले टेस्ट में मुकाबला रोचक था लेकिन दूसरे में हमने दबाव बनाया और कायम रखा ।''बेलिस ने क्रिस वोक्स की तारीफ की जिसने दूसरे टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा ,'' वोक्स की टीम में काफी इज्जत है ।उसने गेंद और बल्ले से पिछले कुछ साल में काफी मेहनत की है। वह उन खिलाड़ियों में से है जो सचमुच अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं ।''

वोक्स ले सकते हैं एंडरसन की जगह:

उन्होंने यह भी कहा कि वोक्स टीम में जेम्स एंडरसन की जगह ले सकते हैं लेकिन अभी एंडरसन अगले तीन चार साल और खेल सकते हैं ।उन्होंने कहा ,'' जिम्मी इस तरह के हालात में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है । उसे इन हालात में खेलना किसी भी बल्लेबाज की असल परीक्षा है । मुझे नहीं लगता कि अगले तीन चार साल वह रिटायर होगा । जब तक वह फिट है, खेल सकता है ।''

Story first published: Tuesday, August 14, 2018, 16:17 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+