For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का 'शतक संयोग', जानिए 58वें शतक का 17 साल पुराना कनेक्शन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 17 साल बाद ऐसा संयोग देखने को मिला जो पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 197 गेंद में 103 रनों की पारी खेलते हुए अपना 58वां इंटरनेशनल शतक जमाया। लेकिन आपको बता दें कि आज से ठीक 17 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लैड के खिलाफ शतक जमाया था और 103 रन बनाए थे। यहीं नहीं सचिन का भी 58वां अंतरराष्ट्रीय शतक था।

विराट और सचिन की पारी में कई समानताए देखने को मिली हैं। पहली बात तो ये कि दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 103 रनों की पारी खेली। इसके साथ-साथ दोनों ने अपनी शतकी पारी में 197 गेंद का सामना किया। दोनों के नाम और चौके छक्कों को छोड़ दें तो पारी बिल्कुल एक जैसी है। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस 103 रनों की पारी में 10 चौके जड़े थे। विराट की यह पारी टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई है और भारत ने इंग्लैंड पर 500 से अधिक का लीड बनाने में भी सफल रहा है।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की ओर कोहली:
विराट कोहली पिछले कुछ सालों से बेहतरीन लय में हैं। एक-दो सीरीज को छोड़ दें तो ऐसी कोई सीरीज नहीं है जिसमें उनका बल्ला न चला हो। चाहे देश हो या विदेश, विराट के बल्ले से हर जगह रन निकले हैं। विराट के शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी है। क्योंकि विराट कोहली जिस तरह से रन बना रहे हैं और शतक लगा रहे हैं ऐसे मे वो दिन दूर नहीं दिख रहे कि वो सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि फिलहाल सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर और विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।

Story first published: Wednesday, August 22, 2018, 16:00 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+