For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: पांच बार टॉस हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कही ये मजेदार बात, दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के टेस्ट सीरीज का अखिरी टेस्ट मैच ओवल में खेल रही है। सीरीज गंंवाने के अब यह मुकाबला महज औपचारिकता भर रह गया है। इसके इतर कोहली इस टेस्ट सीरीज में विराट को मैच में जीत न मिलने के साथ ही टॉस जीतने में भी सफलता नहीं मिली है। टीम इंडिया इस सीरीज में 1-3 से पिछड़ रही है। इस सीरीज में विराट जीत के साथ सम्मानजनक विदाई चाहते हैं।विराट कोहली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में टास हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं।

लगातार टॉस हारने को लेकर विराट ने जो प्रतिक्रिया दी वह काफी मजेदार है। पांचों मैच में टॉस हारने को लेकर विराट ने कहा कि मुझे लगता है कि जब सिक्के में दोनों तरफ हेड होगा, मैं तभी मैच टॉस जीतूंगा। विकेट बढ़िया लग रहा है, लेकिन पिच पर घास है और पहला सत्र कठिन होने वाला है। हमें एक बदलाव मजबूरन करना पड़ा ।अश्विन बाहर हैं और उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने ली है। वहीं हमने अपने लिए भी एक बदलाव किया है। हार्दिक की जगह हम हनुमा विहारी को खिला रहे हैं।

कोहली के नाम दर्ज हुए यह रिकॉर्ड:
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में भी टॉस नहीं जीत पाये। उन्होंने वर्तमान श्रृंखला के सभी मैचों में टॉस गंवाये थे। उनसे पहले लाला अमरनाथ (बनाम वेस्टइंडीज, 1948/49) और कपिल देव (बनाम वेस्टइंडीज, 1982/83) पांच मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में टॉस हार गये थे।अमरनाथ के विरोधी कप्तान जॉन गोडार्ड और कपिल के क्लाइव लायड थे जबकि अभी जो रूट सभी टॉस जीतने में सफल रहे।मंसूर अली खां पटौदी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने श्रृंखला के सभी पांच मैचों में टॉस जीते। इंग्लैंड के खिलाफ 1963-64 में हर मैच में सिक्के ने उनका साथ दिया था।

Story first published: Saturday, September 8, 2018, 9:53 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+