For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: विराट कोहली ने बताया विजय शंकर क्यों हुए हैं टीम से बाहर

नई दिल्ली: विजय शंकर पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के हॉट टॉपिक बने हुए थे। वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए अभी तक बहुत अच्छा विकल्प साबित नहीं हो पाए थे। ना ही शंकर की बल्लेबाजी में वह तेजी दिखाई दी थी जिसकी आदी अब टीम इंडिया हो चुकी है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों ने शंकर की जगह पर पंत को लेने की वकालत की थी। सोशल मीडिया पर भी पंत के पक्ष में एक माहौल बन गया था। इसके बावजूद एक बार फिर से शंकर की जगह टीम में पक्की मानी जा रही थी।

जी हां, इसका कारण यह है कि कोहली को शंकर पर पूरा भरोसा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने प्रेस वार्ता में साफ तौर पर शंकर के लिए अपनी पसंदगी जाहिर करते हुए कहा था कि शंकर टीम के लिए बहुत ही जल्द बड़ी पारी खेलने वाले हैं। कोहली ने शंकर की असफलता का भी पूरी तरह से बचाव किया था। ऐसे में यह साफ हो गया था कि शंकर भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे।

लेकिन इस समय विश्व कप 2019 के 38वें मैच में भारत और इंग्लैंड का बड़ा मुकाबला बर्मिंघम में हो रहा है और टीम इंडिया में विजय शंकर की जगह पर पंत को जगह दी गई है। यह फैसला बहुत ही हैरानी भरा है। ऐसे में कोहली ने खुद ही शंकर के बारे में बात करते हुए कहा शंकर को इसलिए बाहर रखा गया है क्योंकि उनके पैर के अंगूठे में हल्की-फुल्की समस्या है। कोहली ने कहा, 'शंकर की जगह पर पंत को लिया गया है। पंत के आने से टीम में बहुत ज्यादा निर्भीकता आ जाती है।'

इस तरह से पंत के लिए यह विश्व कप में पदार्पण हो गया है। आपको बता दें कि भारत जहां इस विश्व कप में अब तक अपराजेय है तो वहीं इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो सरीखा है। जहां तक भारत की स्थिति का सवाल है तो वह इस मैच का जीतते ही आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके बाद भारत के पास लीग चरण के बाकी दो मैच जीतकर नंबर एक स्थान पर बने रहने का मौका होगा।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 16:04 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+