For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: मैन ऑफ द मैच के लिए मिली शैंपेन के साथ कोहली ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। भारत को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा वहीं तीसरे मैंच में भारत ने शानदार 203 रनों से मैच अपने नाम किया। कप्तान विराट कोहली को इस टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में वापसी की हालांकि इंग्लैंड अभी भी 2-1 से आगे है। विराट को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के तौर पर शैंपेन दी गई थी। अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड तो उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित किया था लेकिन क्या आप जानते हैं विराट ने शैंपेन के साथ क्या किया।

मैच प्रेजेंटेशन खत्म होने के बाद विराट शैंपेन लेकर हेड कोच रवि शास्त्री के पास पहुंच गए और शैंपेन उनको ही थमा दी। अचानक विराट से शैंपेन मिलने पर शास्त्री एकदम चौंक गए। इस दौरान रवि शास्त्री का रिएक्शन देखने लायक था।

टीम में बदलाव:
बता दें कि अगले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम अहम 2 बदलाव किए गए हैं। टीम में दो युवा बल्लेबाज को जगह दी गई है। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आंध्र प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। वहीं खराब प्रदर्शन के चलते अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर कर दिया गया जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव को टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज के लिए जगह देने की वजह से बाहर रखा गया है।तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर भारतीय टीम को तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं रह गई है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथम्पटन में खेला जाएगा।मुरली विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और 6 रन बनाए थे जबकि शिखर धवन और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अंतिम 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शर्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी।

Story first published: Friday, August 24, 2018, 13:26 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+