Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मजेदार! जडेजा की गेंद पर आउट हुआ ये बल्लेबाज तो भांगड़ा करने लगे विराट कोहली, देखें

नागपुर। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच नागपुर में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बिना किसी बदवान के मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमकर नचाया। लेकिन रविंद्र जडेजा की एक गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली जरूर भांगड़ा करने लगे।

नागपुर में खेले जा रहे मैच के 61वें ओवर का, जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। क्रीज पर श्रीलंकाई बल्लेबाज विकेटकीपर निरोशन डिकवेला थे। जडेजा ने लेग साइड की तरफ एक लंबी गेंद फेंकी, डिकवेला ने गेंद की पिच तक पहुंचकर अपना बल्‍ला तेजी से मिडविकेट की दिशा में घुमाया। जडेजा की गेंद की लाइन को डिकवेला भांप नहीं पाए और गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में ऊंची उछल गई। मिड-ऑफ पर खड़े ईशांत शर्मा ने आसान कैच लपक कर विकेट पूरा कर दिया। तभी कैमरा विराट कोहली की तरफ घूमा जो आउटफील्‍ड में डिकवेला के आउट होने पर भांगड़ा कर रहे थे।

कोहली के इस भांगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखें

बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए श्रीलंका ने 205 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विजय, पुजारा के शतक व कोहली के अर्धशतक की बदौलत 312 रन बना लिए। भारत को पहली पारी के आधार पर 107 रनों की बढ़त हासिल हो गई है।

Story first published: Saturday, November 25, 2017, 16:54 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+