Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट में रहाणे ने लगाया विदेशी शतकों का 'सिक्सर'

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने सैकड़ा जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अजिंक्य रहाणे की यह 9वीं टेस्ट सेंचुरी हैं। दिलचस्प बात यह है कि रहाणे ने अपनी 9 सेंचुरी में से छह विदेशी जमीं पर बनाई है।


आपको बता दें कि रहाणे ने क्रिकेड के मक्का कहा जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर 2014 में शतक लगाया था। यह शतक रहाणे के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस मैदान में क्रिकेट के भगवान सचिन के नाम एक भी शतक नहीं है। रहाणे के शतक की बदौलत ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में जीत दर्ज की थी।

रहाणे इस साल अब तक 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके 4 अर्धशतक और कोलंबो टेस्ट समेत कुल 2 शतक भी शामिल है । इससे पहले रहाणे ने 38 टेस्ट मैचों की 66 पारियों में 46.66 के औसत से 2660 रन बनाए थे।

रहाणे के शतक की बदौलत भारत ने कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट खोकर 344 रन बना लिए है। अगले दिन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए फिर से मैदान में उतरेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+