जो कोई न कर सका वो कोहली ने कर दिखाया, श्रीलंका को सफाया कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पल्लेकल। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पल्लेकल में खेले गए आखिरी मैच में कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हरा दिया।

टेस्ट इतिहास के 85 साल में पहली बार बना रिकॉर्ड

टेस्ट इतिहास के 85 साल में पहली बार बना रिकॉर्ड

भारत ने न केवल ये मैच जीता बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास का 'सबसे बड़ा' रिकॉर्ड भी बना दिया। भारतीय टीम अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार विदेशी सरजमीं पर किसी सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीत पाई थी। लेकिन वो सीरीज 4 मैचों की थी। ये पहला मौका है जब भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में विदेशी जमीं पर क्लीन स्वीप किया है।

विदेश में भी भारत कर चुका है क्लीन स्वीप, लेकिन....

विदेश में भी भारत कर चुका है क्लीन स्वीप, लेकिन....

भारत ने इससे पहले सिर्फ एक बार विदेशी धरती पर किसी सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीते। मंसूर अली खां पटौदी की अगुवाई वाली टीम ने फरवरी, मार्च 1968 में न्यूजीलैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराया था। इस दौरान हालांकि टीम ड्यूनेडिन में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच हार गयी थी। इसके बाद भारत ने वेलिंगटन और ऑकलैंड टेस्ट जीते थे।

अपनी जमीं पर कई बार दोहरा चुका है ये कारनामा

अपनी जमीं पर कई बार दोहरा चुका है ये कारनामा

भारत हालांकि अपनी सरज़मीं पर इससे पहले तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप कर चुका है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था। मोहम्मद अजहरूद्दीन की टीम ने 1993-94 में इंग्लैंड और श्रीलंका का तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। कोहली की अगुवाई में टीम ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ यही करिश्मा दोहराया था। पिछले साल ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था जबकि 2015 में उसने दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी थी।

Story first published: Wednesday, August 9, 2017, 13:51 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+