For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलंबो टेस्ट: हार्दिक पांड्या के बैट से निकली 'बुलेट', पसीना-पसीना हुआ अंपायर

By Amit

कोलंबो। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या के एक शॉट ने पूरे स्टेडियम की सांसे रोक दी। कोलंबो टेस्ट के दौरान दूसरे दिन बैटिंग करने आए पांड्या ने एक स्ट्रेट ड्राइव मारा, जो इतना तेज था कि अगर अंपायर रॉड टकर को लग जाती तो उनकी हालत खराब हो सकती थी। हालाकिं, अंपायर ने फुर्ती दिखाई और वे पांड्या के उस तेज तर्रार शॉट से बच निकले।

श्रीलंका के मलिंडा पुष्पकुमार 131 ऑवर लेकर आए और उस वक्त बैटिंग छोर पर हार्दिक पांड्या खड़े थे। ऑवर की दूसरी गेंद पर पांड्या ने आगे बढ़कर तेज स्ट्रेट ड्राइव लगाया जो अंपायर के बिल्कुल बगल से होकर निकला। अंपायर ने तेजी दिखाते हुए शॉट से निकले, वर्ना रॉड टकर बहुत बड़ी इंजरी कर बैठते। पांड्या के शॉट से बचने के बाद अंपायर इशारा कर रहे थे कि बॉल स्ट्रेट जा रही थी, जो विकेट से बिल्कुल पहले घूम कर आयी।

वीडियो में आप देख सकते हैं, शॉट कितना तेज था और मलिंडा को कैच लेने का मौका तो छोड़िए, अंपायर को बचने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। गाले टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले पांड्या के पिछले मैच में फिफ्टी जड़ी थी जो कोलंबो की पहली पारी में कुछ नहीं कर पाए और 20 रन बनाकर चलते बनें।

कोलंबो टेस्ट मैच में भी भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरे दिन भारत ने 622 रन पर पारी घोषित करने के बाद मेजबान टीम ने 50 रन पर 2 विकेट भी खो दिए है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+