केएल राहुल ने आते ही बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं कर पाया कोई भारतीय ओपनर
कोलंबो। चोट के बाद लौटे भारतीय ओपनर केएल राहुल ने आते ही श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में फिफ्टी ठोक कर रिकॉर्ड बना दिया है। केएल राहुल लगातार 6 फिफ्टी मारने वाले पहले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। राहुल की यह लगातार छठवीं और अपने टेस्ट करियर की आठवीं फिफ्टी थी।

6 फिफ्टी जमाने वाले पहले भारतीय टेस्ट ओपनर
केएल राहुल पहले भारतीय टेस्ट ओपनर हैं, जिन्होंने लगातार 6 फिफ्टी जड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 5 फिफ्टी जमाई थीं। राहुल ने बेंगलुरु टेस्ट में 2 (90 और 51), रांची में एक (67) और फिर धर्मशाला टेस्ट में दो (60 और 51) रन बनाए थे।

द्रविड़ और विश्वनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी
लगातार 6 अर्धशतक के साथ राहुल ने द्रविड़ और विश्वनाथ गुंडप्पा के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इससे पहले टेस्ट में लगातार 6 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम था। राहुल द्रविड़ ने नवंबर 1997 से मार्च 1998 तक लगातार 6 अर्धशतक जड़े थें। वहीं, गुंडप्पा विश्वनाथ ने दिसंबर 1977 से लेकर अक्टूबर 1978 तक लगातार 6 अर्धशतक ठोंके थे। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों खिलाड़ी कर्नाटक राज्य से आते हैं।

चार महीने के बाद मैदान में लौटे राहुल
कंधे की चोट से उभर कर लौटे, ओपनर केएल राहुल ने चार महीने बाद टेस्ट में वापसी की हैं। राहुल ने अपना आखिरी टेस्ट मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेला था। श्रीलंका दौरे के लिए राहुल फिट हो गए थे लेकिन बुखार की वजह से वे गाले टेस्ट नहीं खेल पाए थें। इस बार दूसरे टेस्ट में वापसी करते ही राहुल ने 58 रन बनाकर अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
