For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलंबो टेस्ट : टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने अश्विन

By Amit

कोलंबो। भारत के ऑफब्रेक स्पिनर रविंचद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर के 2000 रन पूरे कर लिए हैं। अश्विन ने रंगना हैराथ की गेंद पर छक्का मारकर 2000 टेस्ट रन के क्लब में पहुंचे। उन्होंने कोलंबो में पहली पारी में 94 गेंद पर शानदार 54 रनों की पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट के साथ सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले इयान बोथम, इमरान खान और कपिल देव के बाद आश्विन चौथे खिलाड़ी है। अश्विन ने 51 मैचों में अपने 2000 रन पूरे किए हैं। वहीं, इससे पहले इयान बोथम ने 42, इमरान खान ने 50 और कपिल देव ने भी 50 टेस्ट मैचों में अपने 2000 रन पूरे किए थे।

भारत की तरफ से 2000 रन के क्लब में शामिल होने वाले अश्विन के अलावा कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भी है।
आपको बता दें कि कोहली की यह 11वीं टेस्ट फिफ्टी थी। छठे नबंर पर बैटिंग करने वाले तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन ने कई बार शानदार पारियां खेली हैं। इससे पहले अश्विन ने गाले में भी श्रीलंका के खिलाफ शानदार 47 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+