INDvSL: दूसरे टेस्ट में ओपनिंग करेंगे केएल राहुल, कोहली ने किया कन्फर्म

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विराम लगा दिया है। बुधवार को मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा है कि कोलंबो टेस्ट में अभिनव मुकुंद की जगह केएल राहुल ओपनिंग करेंगे।

तय नहीं कौन होगा बाहर
केएल राहल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ भारतीय पारी की ओपनिंग करेंगे। कप्तान कोहली से जब पूछा गया कि ओपनर राहुल की वापसी पर किसे बाहर बैठना पड़ेगा? तो भारतीय कप्तान ने बिना नाम लिए कहा कि जिसे भी बाहर बैठना पड़ेगा वो समझेगा कि ऐसा टीम हित को ध्यान में रखकर किया गया है।

खिलाड़ी पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा
कोहली ने कहा, 'टीम में जिस किसी को भी मौका दिया जाएगा तो उससे दूसरे खिलाड़ी पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा। हमारे सभी खिलाड़ी प्रोफेशनल हैं और वो जानते हैं कि किसी कारण से ही उन्हें अंतिम 11 में शामिल नहीं किया जाएगा। अच्छा ये है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी मौका मिलने पर परफॉर्म कर रहे हैं। पहले टेस्ट में भी देखने को मिला कि ओपनर्स ने अच्छे से प्रदर्शन किया और इसका फायदा टीम को मिला।'

कोहली ने पढ़े राहुल की तारीफ में कसीदे
मीडिया को संबोधित करते समय विराट कोहली ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि- "केएल (राहुल) हमारे लिए एक स्थापित सलामी बल्लेबाज रहे हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा सलामी बल्लेबाजों में से किसी एक को उनके लिए रास्ता बनाना होगा। केएल राहुल ने पिछले 2 वर्षों में हमारे लिए (भारतीय टीम) जो किया है वह काफी शानदार रहा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में फिर से शुरूआत करने का हकदार है।"

तो बाहर हो जाएंगे अभिनव मुकुंद
आपको बता दें कि अब ओपनर अभिनव मुकुंद का टीम से बाहर होना तय है। क्योंकि पहले मैच में मुकुंद ने पहली पारी में केवल 12 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर अच्छी पार्टनरशिप की थी। दूसरी पारी में मुकुंद ने 81 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि बीमार होने के कारण केएल राहुल पहले मैच से बाहर रहे थे। हालांकि अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Story first published: Wednesday, August 2, 2017, 14:46 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+