For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: द्रविड़ के रिकॉर्ड के करीब आए धोनी, पहुंचे अजहर के बराबर

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में धोनी क्रीज पर आते ही पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली।
धोनी ने साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया था। वह भारत के तरफ से सबसे ज्यादा क्रिकेट खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का नाम है। धोनी ने मोहम्मद अजरूद्दीन के 334 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की बराबरी कर ली है। वह इस मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर हैं।पहले नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने 463 मैच खेले हैं। जबकि राहुल द्रविड़ (340) दूसरे नंबर पर हैं। वैसे धोनी ने कुल 337 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 334 भारत के लिए हैं जबकि तीन एशिया के लिए। द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए धोनी को छह मैच और खेलने होंगे।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। धवन को 66 रनों (67 गेंद) के स्कोर पर बोल्ट ने विकेट के पीछे कैच आउट कराकर कीवियों को पहली सफलता दिलाई। जबकि रोहित शर्मा (87रन, 96 गेंद, 3 छक्के)रन बनाए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायडू ने पारी को आगे बढ़ाते हुए कुछ शानदार शॉट्स लगाए। तेजी से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे कोहली बोल्ट की एक बाउंसर को पुल करने के प्रयास में लपके गए। उन्होंने 45 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

भारत का अंतिम विकेट स्लॉग ओवर में अंबाती रायडू के रूप में गिरा। अंबाती ने 49 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 324 तक पहुंचा दिया। धोनी और केदार जाधव अंत तक नाबाद रहे।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 12:33 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+