Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: धोनी के ऊपरी क्रम में बैटिंग नहींं करने पर हैरान हुए फैंस, पूछा- कहां हैं धोनी?

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मैच भारतीय टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम के लिए बुरा सपना साबित हुआ। इस मुकाबले में कीवियों ने इस मैच में भारत के शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़कर रख दी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल की जोड़ी ने एक-एक रन बनाया और पवेलियन लौट गई। जिसके चलते टीम इंडिया की हालत सेमीफाइनल मुकाबले में खराब हो गई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए थे।

ऐसे में लग रहा था कि भारतीय बल्लेबाजी आसानी से यह स्कोर हासिल कर सकती है। पांच शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा एक नए अवतार में थे तो वहीं राहुल ने भी पिछले मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया था और फिर कप्तान कोहली तो थे ही। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका और ये दिग्गज नाम 'तू चल मैं आता हूं' की तर्ज पर आउट होते गए। इस मैच में भारत अपने तीन विकेट 5 रन के स्कोर पर ही गंवा चुका था। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि धोनी को नाजुक परिस्थितियों में ऊपर भेजा जाएगा। लेकिन उनकी जगह पर कार्तिक आए।

हद तो तब हो गई जब भारत ने 24 रन के स्कोर पर कार्तिक का भी विकेट गंवा दिया लेकिन धोनी तब भी बैटिंग करने नहीं आए। उनकी जगह पर पांड्या को भेजा गया। इस पर फैंस का धैर्य जवाब दे गया। धोनी दस हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं ऐसे में ये धोनी के ऊपरी क्रम पर खेलने के लिए उपयुक्त परिस्थितियां थी। फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह से दी हैं-

आप देख सकते हैं कि अधिकतकर फैंस का मानना है कि जो लोग धोनी की टीम में उपस्थिति पर सवाल उठाते थे आज वही धोनी को ऊपरी क्रम में ना पाकर पूंछ रहे हैं कि धोनी बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+