For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: 2017 के बाद पहली बार रोहित शर्मा के बल्ले की चमक फीकी पड़ी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के पाचवें मैच में रोहित शर्मा महज दो रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ हुई सीरीज में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद से यह पहला मौका है जब रोहित शर्मा के बल्ले से पूरी सीरीज में कोई शतक नहीं निकला है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 87 रन का पारी खेली थी इस सीरीज में एक यही मौका था जब वह उस बड़ी पारी को शतक में बदल सकते थे। तीसरे वनडे मैच में 62 रन का पारी खेली थी। पहले वनडे में वह केवल 11 और चौथे में सात रन बना सके थे। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मं 133 रन की बड़ी पारी खेली थी।

बता दें कि पांचवें वनडे में भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी ढीली नजर आई। भारतीय टीम को मैच में शुरुआती झटके लगे। स्थिति एक समय पर 18 रन पर चार विकेट हो गई थी। ओपनिंंग करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन सस्त में आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 16 गेंद का सामना किया और दो रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। उनके बाद शिखर धवन भी 13 गेंद में 6 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर मैट को कैच थमा बैठे।12 रन के टीम के स्कोर पर यह दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद नवोदित खिलाड़ी शुभमन गिल के बल्ले से भी रन नहीं निकला और वह सात रन बनाकर हेनरी की गेंद पर आउट हुए। चोट के बाद वापसी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी से काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी एक रन के स्कोर पर बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए।

भारत की पारी को विजय शंकर और अंबाती रायडू ने कुछ देर के लिए संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। अंबाती रायडू ने उपयोगी पारी खेलते हुए 90 रन बनाए और उनका साथ देते हुए विजय शंकर ने 45 रन की पारी खेली। इसके बाद केदार जाधव 34 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने आतिशी पारी खेलते हुए 22 गेंद में 45 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 252 रन बना सकी। इस दौरान भुवनेश्रर कुमार ने 6 रन बनाए और मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाए। युजवेंद्र चहल बिना खाता खोले नाबाद रहे।

Story first published: Sunday, February 3, 2019, 14:16 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+