For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में वापसी के बाद हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर कहे ये 'दो शब्द'

नई दिल्ली। भारत टीम ने सोमवार को न्यूजीलैंड की टीम को बे ओवल के मैदान पर तीसरे वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। हार जीत के इतर इस मैच में एक पहलू और था जिस पर भारतीयों की नजर थी। जी हां, निलंबन झेलने के बाद टीम में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या पर भी लोगों की खासी नजर थी। इस दौरान मैच खत्म होने के बाद हार्दिक ने ट्वीट कर ये दो शब्द कहे हैं।

हार्दिक का शानदार प्रदर्शन:

हार्दिक का शानदार प्रदर्शन:

भारतीय टीम में लौटने के बाद हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो बेहतरीन कैच पकड़े। 16.2 ओवर में चहल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन का शानदार कैच लपका। उनके इस कैच की तारीफ हर कोई कर रहा था।इतना ही नहीं उन्होंने तीसरे वनडे में 45 रन देकर 2 विकेट झटके।

हार्दिक ने ट्वीट कर कही ये बात:

करीब चार महीने के बाद हार्दिक पांड्या ने वापसी करते हुए मैच के दौरान जोरदार प्रदर्श किया। इस मैच के खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों संग शुक्रिया का कैप्शन लिखा है।

सुनील गावस्कर ने भी तारीफ:

सुनील गावस्कर ने भी तारीफ:

हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। सुनील गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या के आने से टीम संतुलित हुई है। उन्हें भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन फील्डिंग और बॉलिंग में पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या मैदान पर कुछ अतिरिक्त लेकर आते हैं। वह शानदार कैच पकड़ते है बेहतरीन रनआउट करते हैं।टीम प्रबंधन भी उन्हें चाहता है।वह टीम में छोटी छोटी जगहों को भर देते हैं यही वजह है कि वह टीम प्रबंधन भी उन्हें टीम में चाहता है।

निलंबन के बाद हार्दिक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच-

निलंबन के बाद हार्दिक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच-

आपको बता दें कि तीसरे मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। पहले बदलाव के तौर पर विजय शंकर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। हार्दिक चोट लगने के बाद वापसी करते हुए पहला मैच खेल रहे है जबकि विवादित बयान के चलते निलंबन झेलने के बाद भी यह उनका पहला मैच है। भारतीय टीम का दूसरा बदलाव है महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर दिनेश कार्तिक को लेना। बेहतरीन फार्म में चल रहे धोनी को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

Story first published: Tuesday, January 29, 2019, 11:20 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+