For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले में किसे मिलेगी जीत, क्या कहता है सट्टा बाजार

नई दिल्ली: विश्व कप में भारत के मैचों में सट्टा बाजार में जबरदस्त चहल-पहल शुरू हो जाती है। जितना बड़ा मैच उतना ही ज्यादा बड़ा सट्टा। 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के लिए कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली के सट्टा बाजार में देखने को मिल रहा है। पुलिस के आकलन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस मैच के ऊपर 150 करोड़ से ऊपर का अवैध सट्टा लग सकता है। सट्टा बाजार से जुड़े कारोबार चलाने वाले लोगों की दिल्ली के आसपास के शहरों मसलन फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में काफी पकड़ मानी जाती है।

भारत-न्यूजीलैंड के मैच में सक्रिय हुए सट्टेबाज

भारत-न्यूजीलैंड के मैच में सक्रिय हुए सट्टेबाज

इन शहरों में सट्टा से जुड़े कारोबार का बहुत बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भी अपनी इलैक्ट्रॉनिक निगरनी बहुत ज्यादा बढ़ा दी है। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर मधुर वर्मा कहते हैं- 'हम फाइव स्टार होटलों और गेस्ट हाउसों पर निगाह रखे हुए हैं। खासकर करोल बाग और पुरानी दिल्ली के इलाको पर नजर है। यहां ओपरेटर्स लोगों ने बड़े नेटवर्क बनाए हुए हैं, जो कभी-कभी तोड़ने मुश्किल साबित होते हैं, लेकिन हम अपने काम में लगे हुए हैं।'

क्या कहता है सट्टा बाजार

क्या कहता है सट्टा बाजार

उन्होंने बताया कि पिछली बार पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा था। उन लोगों के बाद बेहतरीन इंटरनेट सॉफ्टवेयर थे जो सट्टेबाजी को सीधे मोबाइल फोन से कनेक्ट कर देते थे। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि सट्टा बाजार के हिसाब से इस मैच में भारत फेवरेट है। आपको बता दें कि www.onlinecricketbetting.net वेबसाइट के अनुसार भारत के इस मैच में जीतने के चांस 79.5 प्रतिशत हैं और न्यूजीलैंड के चांस केवल 20.5 प्रतिशत हैं।

ऐसे लगाया जाता है सट्टा

ऐसे लगाया जाता है सट्टा

सट्टा ना केवल मैच के नतीजे पर लगता है बल्कि ओवर-टू-ओवर और बॉल-टू-बॉल भी लगाया जाता है। जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी काफी सट्टा लगाया जाता है कि कोई सबसे ज्यादा रन बनाएगा और कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा। एक सट्टेबाज ने IANS से बात करते हुए यह बताया कि अधिकतर सट्टेबाज इस बात पर सट्टा लगाते हैं कि कौन टॉस जीतेगा। इसके बाद इस पर भी सट्टा लगता है कि टॉस जीतने के बाद कप्तान बैटिंग का फैसला लेगा या फिर फील्डिंग का। सट्टेबाज ने बताया, 'इस समय टीम इंडिया का बेस रेट 4.35 रुपए है और न्यूजीलैंड का 49 रुपए है।'

नए विवाद में फंसे मोहम्मद शमी, स्क्रीनशॉट शेयर कर महिला ने लगाए ये आरोप

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 15:39 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+