For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: पलक झपकते ही धोनी ने की जबरदस्त स्टंपिंग, देखें Video

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बल्ले के साथ-साथ विकेट के पीछे खड़े होकर स्टंपिंग करने में भी काफी माहिर हैं। धोनी की फूर्ति का नजारा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में देखने को मिला जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर की एक छोटी सी गलती को धोनी ने पलभर में विकेट में तब्दील कर दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके लग चुके थे इस दौरान 18वें ओवर में केदार जाधव की गेंद पर रॉस टेलर एक गेंद का सामना करने के दौरान अपना संतुलन खो बैठे और कुछ क्षण के लिए उनका पैर हवा में रहा। धोनी ने इस पल गेंद को कलेक्ट कर स्टंप में लगा दिया। मैदान पर खड़ें अंपायर को भी समझ नहीं आया और उन्होंने टीवी अंपायर का सहारा लिया। इस दौरान कमैरे में साफ नजर आया कि टेलर का पैर हवा में था और धोनी ने ऐन वक्त पर उन्हें स्टंपिंग आउट कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धोनी की बल्लेबाजी और विकेट के पीछे स्टंपिंग देखकर लग रहा है कि वह वापस रंग में आ गए हैं।

बता दें कि पहला मैच जीतकर अपने न्यूजीलैंड अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में भी शानदार जीत मिली है। भारत ने यह मैच 90 रनों से जीतकर देशवासियों को 26 जनवरी पर जीत का तोहफा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में भारत की बढ़त 2-0 हो गई है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवल 40.2 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गई। एक बार फिर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 15:44 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+