For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: सौरव गांगुली को पछाड़ अपने नाम यह रिकॉर्ड कर सकते हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारत को हार मिली हालांकि भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली रोहित शर्मा को अपने 200वें वनडे में हार झेलनी पड़ी थी उनके पास सौरव गांगुली का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था लेकिन वह इससे चूक गए थे। पांचवें वनडे में उनके पास मौका होगा कि वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लें।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां वनडे रविवार (3 फरवरी) को वेलिंगटन में खेला जाना है।इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास मौका होगी कि वह सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दें। सबसे ज्यादा वनडे शतकों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने बराबरी कर ली है।दोनों के नाम 22-22 शतक दर्ज हैं।इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक दर्ज हैं।

वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर:

1. सचिन तेंदुलकर - 49 (463)
2. विराट कोहली - 39 (222)
3. रोहित शर्मा - 22 (200)
3. सौरव गांगुली - 22 (308)
5. शिखर धवन - 15 (122)
5. वीरेंद्र सहवाग - 15 (241)
7. युवराज सिंह - 14 (301)
8. राहुल द्रविड़ - 12 (340)
9. गौतम गंभीर - 11 (147)
10. महेंद्र सिंह धौनी - 9 (334)

भारतीय टीम को तीसरे मैच में हार मिली थी जिसके चलते भारत के पास क्लीन स्पीव का मौका नहीं रहा। विश्व कप के प्रबल दावेदारों की सूची में भारत को शीर्ष पर रखा जा रहा है। जबिक चौथे वनडे में भारत की पारी जिस तरह से लड़खड़ाई वह बेहद निराशाजनक रहा।

इस मैच में बोल्ट ने 10 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट लिए। इस मैच में भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। भारत के टॉप छह बल्लेबाजों ने केवल 35 रन बनाए।इससे पहले यह रिकॉर्ड 39 रन का था जो भारत के नाम 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल खेलते हुए दर्ज हुआ था।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 15:24 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+