For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: भारत को घुटनों पर लाने के बाद क्या बोले बोल्ट, जानिए यहां

नई दिल्ली। भारत को चौथे वनडे मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और 92 रन पर पूरी पारी सिमट गई। रोहित के लिए उनका 200वां वनडे मैच बुरे सपने की तरह होगा रोहित इस मैच को जल्दी भूल नहीं पाएंगे। रोहित ने कहा एक समय चीजें बेहतर थी लेकिन अचानक से स्थिति परिवर्तित हुई। बल्लेबाजों ने कई गलत शॉट खेले जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।

भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप 21 रन पर लगा जब वह 13 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद रोहित शर्मा भी 7 रन बनाकर बोल्ट को अपना विकेट दे बैठे। डेब्यू कर रहे शुभमन गिल भी 9 रन बनाकर आउट हुए। पारी को संभालने की जिम्मेदारी अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक पर थी पर इन दो खिलाड़ियों ने भी सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया कार्तिक और रायडू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद केदार जाधव 1 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने दहाई का आंकड़ा छुआ और 16 रन बनाकर ग्रैंडहोम का शिकार बने। इसके बाद भुवनेश्वर 1 रन बनाकर, कुलदीप यादव 15 रन , युजवेंद्र चहल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खलील अहमद नाबाद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में बोल्ट ने पांच विकेट लिए और और भारत को घुटनों पर ला दिया। विकेट लेने के बाद बोल्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से परिस्थितियों से जुड़ा है। गेंद को हवा में इस तरह मूव होते हुए देखना अच्छा था। मुझे लगता है कि जब गेंद स्विंग करती है तो मैं निश्चित तौर पर अलग तरह का गेंदबाज बन जाता हूं। मैंने आज इसका पूरा फायदा उठाया।' भारत ने पहले तीन मैच जीतकर ही सीरीज अपने नाम कर ली थी और बोल्ट ने कहा कि यह हताशा भरा था।

Story first published: Thursday, January 31, 2019, 19:59 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+