For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच जीतते ही 26 जनवरी के दिन क्रिकेट में नया इतिहास रच देगी 'विराट सेना'

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। नेपिय में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था। 26 जनवरी के दिन दूसरा वनडे खेला जा रहा है और भारत इस दिन अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। विराट सेना के पास इस दिन मैच जीतकर खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दरअसल, भारत ने अपने क्रिकेट इतिहास में कभी 26 जनवरी को वनडे मैच नहीं जीता है। दूसरे वनडे मैच में भारत की स्थिति मजबूत है।

बन सकता है यह रिकॉर्ड:
कप्तान विराट कोहली ने बे-ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपने 4 विकेट गंवाकर 100 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है।बता दें कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और उसके बाद से भारत ने कभी 26 जनवरी को वनडे मैच नहीं जीता है। लगातार इतिहास के नए अध्याय रच रही कप्तान विराट कोहली की सेना अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन भी नया इतिहास रचना चाहेगी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। शिखर धवन को 66 रनों (67 गेंद) के स्कोर पर बोल्ट ने विकेट के पीछे कैच आउट कराकर कीवियों को पहली सफलता दिलाई। जबकि रोहित शर्मा (87रन, 96 गेंद, 3 छक्के)रन बनाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने 45 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। अंबाती ने 49 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी 48 रन की नाबाद पारी खेली।

टीमें इस प्रकार हैं :

टीम इंडिया प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप
यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डग ब्रेसवेल, लॉकी ​फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+