|
खड़े भी नहीं हो पा रहे थे पांड्या:
गेंद फेंकते ही हार्दिक पांड्या की लोअर बैक में इंजरी हो गई, जिसके बाद उनका खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। नीचे गिरते ही हार्दिक पांड्या काफी दर्द में दिखे।
|
इंग्लैंड में बुरा प्रदर्शन:
जुलाई से शुरू हुए इंग्लैंड दौरे पर थे, जहां उन्होंने टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया। इंग्लैंड में पांड्या का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। ऑलराउंडर के तौर पर खिलाए गए पांड्या ने आठ पारियों में सिर्फ 164 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा 4 मैचों में 10 विकेट हासिल किए।

भारत की ओर से एक बल्लेाज कम:
वैसे हार्दिक पांड्या की इंजरी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। पांड्या की चोट देख लग रहा है कि वो अब मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी तो उसके पास एक बल्लेबाज कम होगा। बीसीसीआई ने जानकारी दी उन्हें लोवर बैक एंजरी है।


Click it and Unblock the Notifications
