For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक को क्रिकेट से अलग-थलग करने की BCCI की मुहिम को आईसीसी ने दिया झटका

नई दिल्ली। पाकिस्तान को क्रिकेट में अलग-थलग करने की बीसीसीआई की रणनीति को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने यह मामला क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की क्वार्टली बोर्ड मीटिंग में शनिवार को रखा था। शशांक ने कहा है कि बीसीसीआई के प्रस्ताव पर अमल करना संभव नहीं हो पाएगा। बता दें पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने 40 सीआरपीएफ जवान खोए थे। जिसके एवज में बीसीसीआई ने आईसीसी को एक मेल किया था।

इस मेल में पाक का नाम लिए बगैर बीसीसीआई ने कहा था जो देश आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं उनका बहिष्कार करना चाहिए। बताया जा रहा है जब आईसीसी बोर्ड की बैठक हुए तब शशांक मनोहर ने यह मामला खुद ही उठाया था। उन्होंने कहा कि आईसीसी का मुख्य काम क्रिकेट का संचालन करना है। भारत को पाक के साथ आगामी विश्व कप में भी भाग लेना है जिसको लेकर भी बीसीसीआई का रूख सरकार के साथ है। सीओए के मुखिया विनोद राय इस पर बात करते हुए कह चुके हैं कि अगर हम पाक के साथ विश्व कप में नहीं खेलेंगे तो इससे हमे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा मकसद पाकिस्तान को एक क्रिकेट देश के रूप में अलग-थलग करना है।

इसके अलावा भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद विश्व कप में अपने खिलाड़ियों और प्रशंसकों की हिफाजत के लिए भी आईसीसी से अपनी चिंताएं साझा की थी। जिसके जवाब में आईसीसी के चीफ कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने कहा है कि हम मेजबान देशों के साथ लगातार करीबी संपर्क बनाए हुए हैं ताकि सुरक्षा संबंधी हर तरह के मसले आसानी से सुलझाए जा सके। अगला विश्व कप इंग्लैंड में होना है ऐसे में आईसीसी इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ लगातार काम करना जारी रखेगा।

Story first published: Sunday, March 3, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+