INDvsPAK: ये बारिश बिक गई है, पाकिस्तान की इज्जत बचाने के लिए खेल रही है

लंदन। इंग्लैंड में हो रहे आईसीसी चैपियंस ट्राफी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी हो रहा है। सुबह से #INDvsPAK ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है। बारिश ने जब मैच में रुकावट डाली तो दोनों टीम के प्रशसंक ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ गए। पढ़िए बारिश पर ट्विटर यूजर्स किस तरह दे रहे हैं प्रतिक्रिया...

विराट को छुना चाहती है बारिश

ट्विटर पर बेशर्म बुढ़िया नाम से बने एक अकाउंट ने लिखा है, 'लगता है बारिश भी विराट कोहली को छुना चाहती है इसलिए वो भारत और पाकिस्तान के बीच में आ गई।'

बारिश को क्यों नही मिली छुट्टी

ट्विटर यूजर्स विशु लिखते है कि, 'संडे को तो सभी छुट्टी पर होते हैं फिर यह बारिश क्यों नहीं है।'

पाकिस्तान की इज्जत बचाने का श्रेय बारिश को मिलेगा

मीत मधु कहते हैं कि 'यदि किसी तरह पाकिस्ताव की इस मैच में इज्जत बचती है तो वहां के कप्तान मैच के बाद इसका सारा श्रेय बारिश को देंगे।'

वसीम की हेयरस्टाइल देख रो पड़े भगवान

पाकिस्तानी खिलाड़ी का इमाद वसीम का मजाक उड़ाते हुए खनक पाठक ने लिखा है कि, 'इमाद वसीम की अजीबोगरीब हेयरस्टाइल देख भगवान को भी रोना आ गया और मैच में बारिश हो गई।'

बारिश ने अच्छा खेल दिखाया

ट्विटर यूजर्स सिद्धार्थ भोसले ने शाहिद अफरीदी की एक तस्वीर डाल पाकिस्तानी टीम को ट्रोल कर रहे हैं, जिसमें शाहिद कह रहे है कि, 'रमीज भाई, बारिश ने आज काफी अच्छा खेल दिखाया।'

यह बारिश बिक गई है

ट्विटर यूजर्स फारुख कहते हैं, 'ये बिक गई है बारिश'

Story first published: Sunday, June 4, 2017, 19:02 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+