INDvsPAK: हार के बाद बोले सरफराज- 2 बॉलर्स के लिए टीम ने की थी तैयारी, तीसरे ने कर दिया सफाया

नई दिल्ली। एशिया कप में बीते बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने इस मैच के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी की हार का बदला भी ले लिया।पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान कप्तान सरफराज अहमद टीम के प्रदर्शन से ना खुश दिखाई दिए और इस बात से भी पर्दा उठाया कि उनके एक-एक बल्लेबाज क्यों आउट हो गए। सरफराज ने बताया कि उनके बल्लेबाजों ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर तैयारी की थी, लेकिन केदार जाधव ने उन्हें चौंका दिया। जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।

गलती पर देंगे ध्यान:
केदार जाधव के इस धमाकेदार प्रदर्शन पर सरफराज ने कहा कि अच्छा हुआ कि हमें टूर्नामेंट के शुरुआत में ही केदार के बारे में पता चल गया नहीं हम अगले मुकाबलों में केदार की गेंदबाजी पर सजगता से खेलेंगे।हम गलतियों को नहींं दोहराएंगे। अगले मैच में हम बेहतर तैयारी के साथ आएंगे।

भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ही समेट दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ दो विकेट खोकर 29 में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है।

भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान ने पहला मैच हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ आठ विकेट से जीता था।

Story first published: Thursday, September 20, 2018, 11:50 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+