धर्मशाला T-20 मैच को लेकर दर्शकों में छाई निराशा, टिकटों के देने पड़ेगे इतने पैसे

नई दिल्ली: अपनी सुंदरता के लिये दुनिया भर में मशहूर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अगले माह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रहे टी-20 मैच को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैच 15 सितंबर को होगा।

इस बार यहां मैच देखने के लिये आने वाले दर्शकों को मंहगाई की मार पड़ी है। मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन पिछले सालों की तुलना में इस बार दुगने से भी अधिक दाम एचपीसीए ने तय किये हैं। स्टेडियम को सात श्रेणियों में बांटा गया है। व इसमें बैठने के लिये अलग अलग दाम तय किये गये हैं। जो पहले कि तुलना में अधिक हैं। जिससे खेल प्रेमियों में निराशा है। वहीं एचपीसीए मैच को लेकर इन दिनों तैयारियों में जुटी है। स्टेडियम को चकाचक किया जा रहा है।

धर्मशाला स्टेडियम में इस बार सबसे कम दाम वाले स्टैंड की टिकट 750 रुपये में मिलेगी। वहीं कॉरपोरेट बॉक्स में टिकट की कीमत 10 हजार रुपये तय की गई है।

आइपीएल और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले 250 से 300 रुपये में मिलने वाली टिकट का दाम इस बार 750 रुपये कर दिया गया है। वहीं 750 से 800 रुपये वाली टिकट का दाम 1000 रुपये हो गया है। इसके अलावा स्टेडियम को आठ सेगमेंट में बांटा गया है। जिसके दाम भी अलग-अलग तय किए गए हैं। स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में 750 और 1000 रुपये वाली टिकट का केवल एक-एक ही स्टैंड रखा गया है, जबकि 1200 रुपये वाली टिकट के तीन स्टैंड, 1500, 2000 और 2500 रुपये के दो-दो स्टैंड बनाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब दर्शकों को टी-20 मैच के लिए सबसे कम दामों वाली टिकट के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में 750 और 1000 रुपये वाली टिकट का केवल एक-एक ही स्टैंड रखा गया है, जबकि 1200 रुपये वाली टिकट के तीन स्टैंड, 1500, 2000 और 2500 रुपये के दो-दो स्टैंड बनाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब दर्शकों को टी-20 मैच के लिए सबसे कम दामों वाली टिकट के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

एचपीसीए निदेशक संजय शर्मा के मुताबिक भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। जल्द ही धर्मशाला स्टेडियम समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ऑफलाइन टिकट काउंटर भी शुरू कर दिए जाएंगे, ताकि दर्शक सुविधानुसार टिकट हासिल कर सकें। इस बार सबसे कम दाम वाली 300 रुपये की टिकट 750 रुपये में मिलेगी। बीसीसीआइ ने टिकटों के दामों में बदलाव किया है।

विभिन्न स्टैंड में टिकट का दाम

वेस्ट स्टैंड-3 750 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1 1000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2 1200 रुपये
नॉर्थ-1 स्टैंड 1200 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड 1200 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2 1500 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 1500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3 2000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1 2000 रुपये
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड 2500 रुपये
पवेलियन टैरेस 2500 रुपये
क्लब लॉज पवेलियन 3000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स 10 हजार रुपये

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+