For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsSA : बुमराह हुए टेस्ट सीरीज से बाहर, उनकी जगह इस गेंदबाज की हुई एंट्री

नई दिल्ली। तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 पर समाप्त होने के बाद अब साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज कब्जाने की जंग होगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। सबसे अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज में उनकी जगह अब उमेश यादव लेंगे।

बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक बुमराह की पीठ पर हल्का स्ट्रेस फ्रेक्चर है, जिस वजह से उन्हें घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। रूटीन रेडियोलॉडिकल जांच के दौरान इस चोट का पता चला। बुमराह अब बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई के मेडिकल टीम की निगरानी में रीहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए खुद को फिर से साबित करने का माैका है।

उमेश को लंबे समय बाद टीम में जगह मिली है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। उमेश का पत्ता बुमराह के आने के बाद कटा क्योंकि मोहम्मद शमी, इशांत और भुवनेश्वर कुमार पहले से ही टेस्ट में जगह बनाए हुए हैं। हालांकि अब भुवनेश्वर भी टीम से बाहर हैं। ऐसे में टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के ताैर पर उमेश के पास फिर से वापसी करने का माैका है। बता दें कि पहला टेस्ट 2 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 तारीख को पुणे और आखिरी मैच रांची में 19 अक्तूबर को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेट कीपर), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 17:20 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+