
दूसरी पारी में सबसे घातक शमी-
शमी ने जनवरी 2018 से अब तक 15 पारियों में 40 विकेट चटकाएं हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने कुल 214.2 ओवर किए हैं जिसमें शमी का औसत केवल 17.70 का रहा है और उनका स्ट्राइक रेट तो बहुत ही जबरदस्त 32.1 का रहा है। यानी शमी लगभग हर 5 ओवर में एक टेस्ट विकेट दूसरी पारी में निकाल लेते हैं। शमी ने दूसरी पारी में जो पांच विकेट लिए उसमें से चार विकेट बोल्ड आउट थे। शमी ने विशाखापत्तन में तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, डि कॉक, डेन पिडट की गिल्लियां उड़ा दी। शमी का अंतिम विकेट रबादा का था जिनको उन्होंने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया।
INDvsSA: शमी के रिकॉर्ड 'पंच' ने बनाया गिल्लियां उड़ाने का शानदार रिकॉर्ड

बुमराह-कमिंंस भी पीछे छूटे-
इतना ही नहीं, शमी ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों ही इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल हैं लेकिन अगर बात 2018 से अब तक की करें तो इन दोनों ने जहां केवल 2 ही बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं तो वहीं शमी इस दौरान 3 बार ये कारनामा दोहरा चुके हैं जो टेस्ट मैचों की दूसरी पारी में शमी की घातकता को सिद्ध करता है। शमी के मैच के बाद अपने प्लान के बारे में भी बात की है। शमी ने कहा- 'हमारा प्लॉन स्टंप पर अटैक करना था। हमने पिछले 4-5 साल से एक दूसरे को अच्छा सपोर्ट किया है।'

मैच के बाद शमी ने किया प्लान का खुलासा-
शमी ने आगे कहा, 'दूसरी पारी में असमान उछाल और रिवर्स स्विंग मिलना हमारे लिए फायदेमंद रहा। ये देखा जा रहा था कि बल्लेबाज को स्टंप की लाइन पर गेंदबाजी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और अब आप नतीजा देख सकते हैं। हमारे लिए सबसे जरूरी यह था कि शुरू के 4-5 बल्लेबाजों को जितनी जल्दी हो सके आउट किया जाए।' इसके अलावा कोहली ने शमी की तारीफ की है। जब यह पूछा गया कि अब भारतीय तेज गेंदबाज टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं तो कप्तान का जवाब था- 'उनको छोटे स्पैल के लिए कहा गया है ताकी वे 100 प्रतिशत दे सकें। शमी, ईशांत, जसप्रीत और उमेश सब अच्छा कर रहे हैं। शमी दूसरी पारी में हमारे स्ट्राइक बॉलर रहे हैं। ये सभी लड़के अपनी ताकतों पर खरे उतरे हैं।'
INDvSA: बिना किसी फील्डर की मदद के भारत ने निपटा दी अफ्रीका की दूसरी पारी


Click it and Unblock the Notifications
