यो-यो टेस्ट को और मुश्किल बनाने की तैयारी में रवि शास्त्री, अब हासिल करने होंगे इतने अंक

नई दिल्ली: भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र के साथ ही रवि शास्त्री अपनी नई कोचिंग पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शास्त्री का पहला कार्यकाल विंडीज दौरे के साथ ही समाप्त हो गया था और अब वे साल 2021 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार शास्त्री ने नए कार्यकाल में भारतीय टीम के लिए फिटनेस के मापदंड में महत्वपूर्ण फेरबदल करने की तैयारी शूरू कर दी है।

और मुश्किल हुआ यो-यो टेस्ट

और मुश्किल हुआ यो-यो टेस्ट

भारतीय टीम आजकल अपने फिटनेस स्तर की माप के लिए इंटरनेशल स्तर पर स्वीकार्य यो-यो टेस्ट को अपनाती रही है और टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को इसी से गुजरकर पास होना पड़ता है। इस समय खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट में पास होने के लिए समय-समय पर 16.1 अंक का स्कोर पास करना होता है और उसी के बाद वह देश के लिए खेलने का योग्य साबित होता है। लेकिन, बेंगुलरु टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री ने अपने नए कार्यकाल में न्यूनतम यो-यो टेस्ट पास करने के अंक 16.1 से बढ़ाकर 17 करने का फैसला कर लिया है।

न्यूनतम पास अंक अब 17 होंगे-

न्यूनतम पास अंक अब 17 होंगे-

रिपोर्ट बताती है कि शास्त्री जल्द ही इस बारे में संबंधित लोगों के साथ मीटिंग करेंगे और अपनी योजना पर चर्चा करेंगे। बेंगुरु मिरर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'फिटनेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अभिन्न हिस्सा है और न्यूनतम योग्यता अंक 17 होंगे।' यह भी बताया गया है कि ये नया नियम भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से लागू हो जाएगा। पहला मैच 15 सिंतबर को धर्मशाल में खेला जाना है।

PKL 2019, Preview: यू मुंबा के खिलाफ बाउंस बैक के इरादे से उतरेंगे तेलुगू टाइटंस

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से हो जाएगी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से हो जाएगी शुरुआत

आपको बता दें कि यो यो' टेस्ट एक तरह की एरोबिक एन्ड्यूरेंस ट्रेनिंग एक्सरसाइज होती है जो डेनिस फुटबॉल फिजियोलोजिस्ट जेंस बेंग्लबो ने डेवलेप की थी। इस टेस्ट में 20 मीटर की दूरी पर दो कोन रखे जाते हैं और बीप की आवाज के साथ खिलाड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचना होता है। इससे खिलाड़ी की फिटनेस और मजबूती का आकलन होता है। भारत टीम में जगह बनाने के लिए अब इस टेस्ट को पास करना जरूरी होता है। शुरू में यो-यो टेस्ट में कई फेल होने के बाद अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी ने टेस्ट पास कर लिया था। शमी आज दुनिया के फिट खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं।

Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 12:30 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+