For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीन साल बाद जडेजा ने टेस्ट में फिर डाली 'फनी बॉल', इस बार सामने थे डु प्लेसिस, देखें VIDEO

विशाखापत्तनम: रविंद्र जडेजा की गिनती दुनिया के सबसे सटीक बाए हाथ के स्पिनरों में होती है। एक ऑलराउंडर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले जडेजा ने भारतीय पिचों पर बाए हाथ की गेंदबाजी को एक नई पहचान दी है। उनके पास ज्यादा विविधता नहीं है लेकिन वे अपने सटीकता के लिए मशहूर हैं तभी तो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज जडेजा से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए सुनाई देते हैं। जडेजा इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में व्यस्त हैं और यहां पर उन्होंने शानदार उपलब्धि भी दर्ज कर ली है।

उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी सत्र में ओपनर डीन एल्गर का शिकार करते हुए अपने टेस्ट करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी उपलब्धि के बीच जडेजा की 'फनी बॉल' के चर्चे भी बहुत हो रहे हैं। इसे 'फनी बॉल' क्यों कहा जा रहा है इसको आप वीडियो देखते हुए समझ जाएंगे। दरअसल जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 39वें ओवर में यह 'फनी बॉल' फेंकी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि यह 'फनी बॉल' जानबूझकर फेंकी गई तो ऐसा नहीं बल्कि जिस तरह से जडेजा के हाथ से छूटकर यह गेंद बल्लेबाज के पास रेंगती हुई गई उसको देखने के बाद सबकी हंसी छूट जाती है।

39वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी कर रहे थे। जडेजा ने तभी एक ऐसी गेंद फेंकी जो कम से कम पांच टप्पे खाकर बल्लेबाज के पास पहुंची। इस गेंद को देखकर एक बार को तो फाफ ने लालच भी दिखाया कि कहीं छक्के या चौके के लिए भेजी जा सकती है लेकिन बाद में उन्होंने गेंद को साहा के दस्तानों में जाने दिया। ठीक इसी तरह का एक वाक्या 2016 में हुआ था जब जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी ऐसी रेंगती हुई गेंद फेंकी थी जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है-

बता दें कि जडेजा 200 विकेट का आंकड़ा छूते ही दुनिया के हर बड़े गेंदबाज को पीछे छोड़ गए हैं। दरअसल, जडेजा सबसे कम टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के रंगना हैराथ को पछाड़ते हुए हासिल की। हैराथ ने 47 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे, जबकि जडेजा का यह 44वां मैच है, जिसमें उन्होंने विकटों का दोहरा शतक पूरा किया।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 9:53 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+