Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsSA: पहले टी-20 में विराट को इसलिए बीच मैच में छोड़ना पड़ा मैदान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में करारी शिकस्त दी लेकिन दूसरी पारी में कप्तान कोहली आखिरी ओवरों में मैदान पर नहीं दिखे थे। मैच में दक्षिण अफ्रीका जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो कोहली 13वें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे। कोहली के जाने के बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी की कमान संभालने का काम किया। फील्डिंग करते हुए विराट कोहली के कूल्हे में गेंद लगने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ा। मैच जीतने के बाद जब कोहली से चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहली पारी में रन भागने के दौरान ही उन्हें चोट लग गई थी लेकिन तब वो खेलते रहे। फील्डिंग करते समय जब गेंद बार फिर वहां लगी तो कोहली को ड्रेसिंग रूम में बैठना पड़ा। हालांकि कोहली की चोट के बारे में बताया गया है कि ये बहुत गंभीर नहीं है और वो अगले मैच तक फिट हो जाएंगे।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वो एक के बाद शतक लगा रहे हैं और रोज नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। कोहली को लेकर भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ का कहना है कि संभव है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी द्वीपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक 500 रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 35 शतक अपने नाम कर लिए हैं, टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में 5-1 से सीरीज जिताने वाले वह एकलौते कप्तान भी बन गए हैं।

Story first published: Monday, February 19, 2018, 12:52 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+