जडेजा ने पहले ओवर में झटका विकेट तो मांजरेकर ने उनके लिए कही ये बात

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में लंबे इंतजार के बाद रविंद्र जडेजा को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिल गया। इस मैच से पहले तक जडेजा अपने प्रदर्शन के स्थान पर संजय मांजरेकर के साथ तल्ख संवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। इन दोनों क्रिकेट हस्तियों के बीच में पिछले कुछ समय से लगातार आपसी बयान बाजी हो रही थी। यह सब तब शुरू हुआ था जब मांजरेकर ने जडेजा को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह इस वक्त ऐसे खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं देखना चाहते जो टुकड़ों में परफॉर्म करता हो। इसके बाद जडेजा ने भी बाद में उनके लिए ट्वीटर पर लिखा था, 'आपने जितने मैच खेले हैं, उससे दोगुने मैंने खेले हैं और अब भी खेल रहा हूं। लोगों का सम्मान करना सीखिए जिन्होंने कुछ हासिल किया है। मैं आपकी काफी बकवास सुन चुका हूं।

जडेजा का अच्छा प्रदर्शन

जडेजा का अच्छा प्रदर्शन

ऐसे में जब जडेजा ने अपना पहला मैच विश्व कप 2019 में खेला तो सभी को संजय मांजरेकर की प्रतिक्रिया जानने की उत्सुकता हो उठी। मांजरेकर इस मैच में इंग्लिश कॉमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री कर रहे थे। जडेजा को इस मैच में 11वां ओवर फेंकने का मौका मिला जिसकी चौथी गेंद पर ही उन्होंने कुसाल मेंडिस का विकेट ले लिया। इस मौके पर मांजरेकर ने जडेजा को स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकेटर करार दिया। उन्होंने कहा कि जडेजा का गेंदबाजी औसत कुलदीप और चहल से ज्यादा है लेकिन वह टर्निंग पिच पर रन गति को रोक सकते हैं। ऐसे में भारत सेमीफाइनल में भी उनको खिला सकता है।

जडेजा के लिए सेमीफाइनल पर क्या बोले मांजरेकर

जडेजा के लिए सेमीफाइनल पर क्या बोले मांजरेकर

मांजरेकर ने कहा, 'अगर भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलता है तो एजबेस्टन के छोटे मैदान में गेंद टर्न करेगी। लेकिन भारत इंग्लैंड के खिलाफ दो कलाई के स्पिनर्स खिलाने की हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि इंग्लैंड ने उन पर काफी रन बनाए थे। ऐसे में मुझे लगता है जडेजा अच्छा विकल्प प्रदान करते हैं। वह गेंद के घूमने पर रन गति भी रोक सकते हैं।' मांजरेकर ने हालांकि माना कि इस दौरान जडेजा को मार्गन और स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों से निपटना होगा। ऐसे में विराट कोहली को भी उनसे सही समय पर गेंदबाज करानी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स भी उड़ा चुकी है मांजरेकर का मजाक

चेन्नई सुपर किंग्स भी उड़ा चुकी है मांजरेकर का मजाक

आपको बता दें कि आईपीएल की दिग्गज फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मांजरेकर को ट्रोल करने वाला ट्वीट किया है। जडेजा इसी फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते हैं। जडेजा ने जैसी ही मैच में पहला विकेट लिया तो सीएसके ने लिखा- थाला (धोनी) ने उस गिल्लियों को टुकड़ों में तितर-बितर कर दिया। उसके बाद सुपर किंग्स ने सर जड्डु बैक से एक हैशटैग भी लगाया। इस ट्वीट के बाद फैंस को यह बात समझते हुए देर नहीं लगी की चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसा कहते हुए मांजरेकर पर ही निशाना साधा है। आपको बता दें कि जडेजा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 40 रन दिए और एक विकेट लिया। उनकी गेंद पर इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने एक आसान कैच भी छोड़ा था।

जडेजा ने वर्ल्ड कप के पहले ओवर में लिया विकेट तो CSK ने मांजरेकर को किया ट्रोल

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 21:13 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+