INDvsWI 1st T20: दिनेश कार्तिक ने खेली मैच जिताऊ पारी, विंडीज को भारत ने 5 विकेट से हराया
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला गया जहां भारत ने विंडीज को 5 विकेट से हराकर पहला मैच अपने नाम किया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज की पारी की शुरुआत करने आए शाई होप और दिनेश रामदिन ने पहले ओवर से 8 रन बटोरे इसके बाद तीसरे ओवर में ही उमेश यादव की गेंद पर दिनेश रामदीन आउट हो गए।
16 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा ही था कि शाई होप रन आउट हो गए और भारत को दूसरी सफलता मिल गई। विंडीज का तीसरा झटका 28 के स्कोर पर लगा जब बुमराह ने हेटमेयर को कार्तिक के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद विंडीज की पारी को कीरेन पोलार्ड और डेरेन ब्रावो ने संभाला। लेकिन ये जोड़ी भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह पाई और कीरेन पोलार्ड को आउट कर क्रुणाल पांड्या ने अपने टी20 करियर का पहला विकेट लिया। पोलॉर्ड के जाने के बाद विंडीज की पारी संभल भी नहीं पाई थी कि कुलदीप यादव ने ब्रावो को धवन के हाथों कैच करा दिया।
विंडीज की आधी पारी 49 के स्कोर पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट और रोवमन को पारी आगे बढ़ानी थी लेकिन कुलदीप ने रोवमन को अपनी फिरकी में फंसाकर विंडीज को 56 के स्कोर पर छठा झटका दे दिया। विंडीज की पारी पर कुलदीप पूरी तरह से हावी नजर आए और अपने तीसरे विकेट के तौर पर उन्होंने ने 63 रन के टीम के स्कोर पर कप्तान ब्रेथवेट को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद फैबियन एलन को खलील ने आउट अपने टी20 करियर का पहला विकेट लिया। कीमो पॉल और पियरे ने टीम का स्कोर 100 के पार कराया और भारत के सामने 20 ओवर में विंडीज ने 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए।
भारतीय पारी:
110 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर थॉमस का शिकार बने। रोहित के बाद शिखर धवन भी 3 रन बनाकर थॉमस की गेंद पर बोल्ड हो गए। धोनी की जगह टी20 में खेल रहे ऋषभ पंत विकेट के पीछे अपनी काबिलियत दिखाने का मौका तो नहीं मिला लेकिन बल्ले से वह प्रभावित करने में नाकाम रहे और कप्तान ब्रेथवेट ने उन्हें 1 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इस दौरान गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम वापसी करती नजर आई।
केएल राहुल भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी को मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक ने संभाला लेकिन मनीष पांडे भी 19 रन बनकर आउट हो गए। पूरे मैच में भारतीय पारी की ढाल बनकर खड़े रहे दिनेश कार्तिक भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया उन्होंने काफी आवश्यक 31 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनका साथ क्रुणाल पांड्या ने भी दिया। भारत ने विंडीज को 17.5 ओवर में ही पांच विकेट से हरा दिया और इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
