For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI:रोहित शर्मा मचा सकते हैं धमाल, निशाने पर होंगे ये तीन-तीन विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत की नजर टी20 सीरीज अपने नाम करने पर होगी। भारत और विंडीज के बीच पहला टी 20 रविवार को ईडन गार्डन में खेला जाएगा। सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।इन दोनों की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। रोहित ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। फिलहाल रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह इस टी-20 सीरीज में तीन बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लें। जानिए वह कौन से तीन रिकॉर्ड हैं जो रोहित अपने नाम कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड:

सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड:

कोलकाता का ईडन गार्डन रोहित शर्मा का पसंदीदा मैदान रहा है। वह इस मैदान पर खूब रन बटोरते नजर आए हैं। सीरीज का का पहला मैच कोलकाता के मैदान पर ही खेला जा रहा है। ऐसे में रोहित के पास मौका है एक खास रिकॉर्ड बनाने का। रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीन शतक हैं और वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से कॉलिन मुनरो के साथ पहले स्थान पर हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में 106 रनों की पारी खेलकर अपना पहला शतक बनाया था। उसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 118 और इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में रोहित अगर इस मैच में एक शतक जमा देते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बनकर सकते हैं।

बन सकते हैं सिक्सर किंग:

बन सकते हैं सिक्सर किंग:

रोहित शर्मा ने हाल ही में वनडे मैच में अपने छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया।अब टी20 की बात करें तो अभी तक उन्होंने 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। और 77 पारियों में उनके बल्ले से 89 छक्के निकले हैं। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वह चौथे स्थान पर हैं। सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। दोनों के नाम 103 छक्के दर्ज हैं। रोहित को इनसे आगे निकलने के लिए 3 मैच में 15 छक्के लगाने की दरकार है।अगर रोहित तीन मैच में 15 छक्के लगा देते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनकर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- कोहली सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे सिर्फ इस एक को छोड़कर

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड:

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड:

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मेंसबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम है। उन्होंंने 2271 रन बनाए हैं। वहीं इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा का नाम पांचवें नंबर पर है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अभी तक 2086 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच में अगर रोहित के बल्ले से 186 रन निकलते हैं तो वह गुप्टिल को पीछे छोड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मार्टिन गुप्टिल- 75 मैच- 73 पारी- 2271 रन

शोएब मलिक- 107 मैच- 100 पारी- 2171 रन

ब्रेंडन मैक्कुलम- 71 मैच- 70 पारी- 2140 रन

विराट कोहली- 62 मैच- 58 पारी- 2102 रन

रोहित शर्मा-84 मैच-77 पारी-2086 रन

Story first published: Sunday, November 4, 2018, 16:04 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+