For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI,2nd ODI match preview: ऐतिहासिक मुकाबले में जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी विराट सेना

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया था। दूसरे वनडे मुकाबले में भी भारत कैरेबियाई टीम को हराकर सीरीज में अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।
भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली की निगाहें कई सारे रिकॉर्ड्स पर रहेगी। दूसरा वनडे मैच 1:30 से दूसरा मैच विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा।

भारत का 950वां मैच:
भारत ने अब तक दुनिया में सबसे अधिक 949 वनडे मैच खेले हैं। 950 वनडे मैच खेलने के लिए भारत को अब सिर्फ एक मुकाबला और खेलना हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर को खेला गया पहला वनडे मैच टीम इंडिया का 949वां वनडे मैच था और 24 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच खेल जाना है। यानी, 24 अक्टूबर को जो मैच भारत खेलेगा वो टीम इंडिया का 950वां वनडे मुकाबला होगा। इसी के साथ भारत दुनिया में 950 वनडे मैच खेलने वाला पहला देश बन जाएगा। भारत ने अभी तक पूरी दुनिया में सबसे अधिक 948 वनडे मैच खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (916) है। इन दोनों देशों के अलावा किसी भी टीम ने 900 वनडे मैच नहीं खेले हैं। वैसे, पाकिस्तान (899) इसके बेहद करीब है और इसी महीने अपना 900वां वनडे खेल लेगा।

कोहली के पास 'विराट' के पास मौका:
विराट कोहली अगर इस मैच में अपनी पारी के दौरान 81 रन और जोड़ लेते हैं तो वनडे में वह 10,000 रन बनाने वाले सबेस युवा बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट इ मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। तेंदुलकर ने यह उपलब्धि हासिल करने के 249 पारियां खेली थी जबकि कोहली न अभी 204 पारी ही खेली है।

ऐसा रहा है भारत वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड:
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 19वीं बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में खेल रही है। अब तक हुई 18 सीरीज में से भारत ने 10 और वेस्टइंडीज ने 8 जीती हैं। कुल मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 122 वनडे मुकाबले हुए हैं। इनमें से भारत ने 62 और वेस्टइंडीज ने 56 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ, जबकि तीन मैच रद्द हुए।

Story first published: Tuesday, October 23, 2018, 17:40 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+