नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए। क्रेग ब्रेथवेट और कीरेन पॉवेल की सलामी जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई।कैरेबियाई टीम को पहला झटका 32 पर लगा और दूसरा झटका 52 रन पर लगा। इसके बाद विंडीज की टीम के बल्लेबाजों का आना जाना जारी रहा।कप्तान जेसन होल्डर और बल्लेबाज रोस्टन चेस ने मिलकर पारी को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया ।इस दौरान जेसन होल्डर ने अपने करियर का 8वां अर्धशतक भी जड़ा लेकिन कुछ देर बाद ही उमेश यादव ने उन्हें पंत के हाथों 52 रन के स्कोर पर आउट करा दिया। वहीं रोस्टन ने एक छोर से विकटों का पतन रोक रखा है।
शनिवार को रोस्टन ने अपना शतक पूरा किया लेकिन उसके बाद 6 रन ही और जोड़ पाए। विंडीज की पारी 311 रन पर सिमट गई ।इसके बाद भारत की पारी की शुरुआत के करने आए पृथ्वी शॉ और केएल राहुल की जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह पाए। राहुल 4 रन पर ही आउट हो गए।इसके बाद पृथ्वी शॉ ने 70 रन की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कप्तान कोहली और चेतेश्वर पुजारा कुछ खास नहीं कर पाए। उनके बाद भारतीय पारी को अजिंक्य रहाणे और रिषभ पंत ने संभाला और भारत को 300 के पार पहुंचाया। भारत की फिलहाल वेस्टइंडीज से मात्र 3 रन पीछे है।