For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI : हैदराबाद में भारत की विराट जीत, विंडीज को 10 विकेट से हराकर किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराकर मैच जीतने के साथ ही क्लीन स्वीप भी कर दिया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद रहाणे और पंत अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद अश्विन ने 35 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचाया। जिसके बाद भारत की पहली पारी 367 रन पर समाप्त हुई।

शार्दुल ठाकुर चार रन पर नाबाद रहे। पहली पारी के बाद भारत को 56 रन की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा।टी ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट केवल 76 रन पर गंवा दिए टी ब्रेक तक वेस्टइंडीज के पास केवल 20 रन की बढ़त थी। उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ कमाल दिखा पाएंगे लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 127 रन पर ढेर हो गई, भारत को 72 रन का लक्ष्य मिला।इस मैच में उमेश यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए करियर में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए।चायकाल के बाद वेस्टइंडीज की टीम 127 रन पर ढेर हो गई, भारत को 72 रन का लक्ष्य मिला।

72 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सालमी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और बिना विकेट गंवाए 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेाज केएल राहुल नाबाद ने 33 और पृथ्वी शॉ ने 33 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत टीम इंग्लैंड में मिली हार का गम शायद थोड़ा हल्का कर पाई हो। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए यह जीत जरूर आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी।विराट की कप्तानी में एक और बड़ी जीत भारत की झोली में आई है।

Story first published: Sunday, October 14, 2018, 17:20 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+