For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI, 2nd TEST, Preview: विंडीज का सूपड़ा साफ कर कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली: पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों से बुरी तरह हराने के बाद अब भारत की नजरें दूसरे टेस्ट में जीत पर टिकी है। इस मैच में वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही भारत टेस्ट सीरीज में भी विंडीज का सूपड़ा साफ कर देगा। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया इस दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। इसके साथ ही विराट कोहली पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जो कैरेबियाई धरती पर सभी प्रारूपों में जीतने में कामयाब रहे हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा।

इस मैच में ऋषभ पंत जहां बल्ले से वापसी करके टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे तो वहीं जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से अपनी स्विंग और रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों में आतंक पैदा करने की कोशिश करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा इस मैच में कप्तान विराट कोहली पर भी नजरें रहेंगी। कोहली इस मैच को जीतने के साथ ही भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने की दहलीज पर खड़े हैं। फिलहाल कोहली और धोनी दोनों इस मामले में बराबरी पर हैं।

इस सब बातों के अलावा टीम चयन को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने जहां अपनी फॉर्म वापसी के संकेत दे चुके हैं तो वहीं रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में शामिल हुए हनुमा विहारी ने भी एंटीगा टेस्ट की दूसरी पारी में 92 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि विराट कोहली अंतिम ग्यारह में शायद ही कोई बदलाव करें। अगर ऐसा होता है तो वनडे के सुपरस्टार रोहित शर्मा को स्थान मिलना एक बार फिर से मुश्किल है।

जहां तक वेस्टइंडीज टीम की बात है तो यह टीम अपने बुरे प्रदर्शन के बाद वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि इसके आसार कम हैं कि टीम इंडिया मेजबानों को कोई मौका देगी। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की चौथी पारी में केवल 100 रनों पर ढेर होने वाले वेस्टइंडीज टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए केवल एक ही बदलाव किया है। 15 सदस्यीय इस टीम में तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस की जगह पर ऑलराउंडर कीमो पॉल को लिया गया है। मिगुएल कमिंस एंटीगा टेस्ट में कोई भी एक विकेट नहीं ले पाए थे।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम में 8 बजे शुरू होगा और इस मैच को सोनी पिक्चर स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखाा जा सकता है। जबकि सोनी लिव एप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत (संभावित ग्यारह): लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (c), क्रैग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रहकेम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शैनन गेब्रियल, शिम्रोन हैमर, शाई होप, कीमो पॉल, केमर रोच

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 16:35 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+