For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI 3rd ODI: काम नहीं आई कोहली की 'विराट' पारी, विंडीज ने भारत को 43 रन से हराया

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा वनडे शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया है। वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हरा कर सीरीज में भारत की बढ़त खत्म कर दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बुमराह और भुवनेश्वर की जोड़ी ने विंडीज को शुरुआत से बांध कर रखा कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विंडीज को 25 रन पर ही पहला झटका दे दिया। हेमराज के बाद कीरेन पॉवेल भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विंडीज की लड़खड़ाती हुई पारी की ढाल बनकर शाई होप ने विंडीज के लिए शानदार 95 रन बनाए और विंडीज को सम्मानजनक स्कोर की तरफ आगे बढ़ाया। सैमुअल्स ने एक बार फिर से विंडीज को नाराज किया और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । होप की इस पारी के दौरान उन्हें हेटमेयर का सहारा थोड़ी देर के लिए मिला लेकिन हेटमेयर को कुलदीप यादव ने कैच कराते हुए 37 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने 32 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए विंडीज का स्कोर आगे बढ़ाया। विंडीज का स्कोर यहीं रुक जाता लेकिन एशले नर्स ने 22 गेंद में 40 रम की पारी खेलते हुए विंडीज का स्कोर 283 तक पहुंचाया।

उम्मीद पर खरा नहीं उतरे भारतीय गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर काफी बातें हो रही थी लेकिन भुवी ने 7 के औसत से रन देते हुए 10 ओवर में 70 रन लुटाए । जबकि बुमराह ने अपनी गेंदबाजी पर पूरा नियंत्रण रखा उन्होंने सिर्फ 35 रन ही खर्च किए। जबकि खलील अहमद ने 6.50 के औसत से 65 रन लुटाए । कुलदीप और यजुवेंद्र ने भी औसत गेंदबाजी की लेकिन जरूरत के समय भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने और रन रोकने में असफल रहे।

विराट के अलावा सब फेल:
283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और रोहित 8 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली के अलावा कोई एक बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। शिखर धवन और धोनी से उम्मीद के बावजूद दोनों का बल्ला शांत दिखा। विराट ने 107 रन की पारी खेली। जबकि धोनी ने 7 रन बनाए और धवन ने 35 रन। ऋषभ पंत भी कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की पारी 47.4 में ही 240 रन पर सिमट गई।इस हार के साथ ही भारत की सीरीज में बढ़त खत्म हो गई है और विंडीज ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

Story first published: Saturday, October 27, 2018, 21:31 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+