For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI 3rd ODI Preview: क्या भुवनेश्वर-बुमराह की वापसी के बाद विंडीज को मिल पाएगी जीत?

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा वनडे शनिवार को पुणे में खेला जाएगा। विंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दूसरे मैच में 321 रन का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजो को आईना दिखाया था। वहीं, विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारतीय क्रिकेट टीम की कोशिश होगी भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ टीम की गेंदबाजी में सुधार करना। भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया जबकि विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर टाई करा लिया। भुवनेश्वर और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत ने दोनों मैचों में कैरेबियाई टीम को 320 अधिक मौका दे दिया।अब दोनों की वापसी से पावरप्ले और डैथ ओवरों में भारत का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है।

इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ 16 वनडे और खेलने हैं । ऐसे में मध्यक्रम की चिंता और किफायती गेंदबाजी भारतीय टीम की चिंता का सबब है। वहीं विराट की कोशिश होगी वह एक बार फिर बड़ा स्कोर करें। उन्होंने लगातार दो शतक (140 और नाबाद 157) बनाये और अब तक 297 रन जोड़ चुके हैं।

अंबाती रायडू ने 73 रन बनाकर चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत कर लिया । अब सवाल पांचवें, छठे और सातवें नंबर का है । महेंद्र सिंह धोनी (20) दूसरे वनडे में भी नहीं चल सके और उन पर अपनी उपयोगिता साबित करने का काफी दबाव होगा। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों को ओस के कारण गेंद पर पकड़ बनाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में भारत को गेंदबाजी पर भी लगाम लगाना और नियंत्रित करना काफी जरूरी है।

टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एम एस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव, के एल राहुल
वेस्टइंडीज : जासन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, केमार रोच, मर्लोन सैमुअल्स, ओशाने थामस ।

मैच का समय : दोपहर 1.30 से ।

Story first published: Friday, October 26, 2018, 17:37 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+