For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रायन लारा ने बताया, वेस्टइंडीज के लिए क्यों अहम साबित होगी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा कैरेबियाई टीम की युवा प्रतिभाओं से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि इन युवाओं को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अपने मानसिक पक्ष पर काम करने की जरूरत होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हो रहा है। इसी के साथ दोनों टीमो के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी हो रही है।

लारा ने विंडीज क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट से बात करते हुए बताया- 'मैं समझता हूं कि वे (वेस्टइंडीज के खिलाड़ी) खेल के मानसिक पक्ष के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं। मुझे लगता है ये एक ऐसी चीज है जो मेरी पास थी, मैं अपने आपको मानसिक तौर पर मजबूती से तैयार करता था। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मानसिक तौर पर और विकास कर सकते हैं और थोड़ा और सीख सकते हैं।'

लारा इस समय विंडीज कैंप में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं। इस दौरान युवा खिलाड़ियों के साथ काम करके वे काफी उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा- 'मैंने कैंप में भाग लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज टीम के मौजूदा खिलाड़ी खासतौर पर टेस्ट मैचों के लिए क्रिकेटर हैं। उनके पास प्रतिभा है।'

लारा ने इस दौरान इन खिलाड़ियों की कड़ी प्रैक्टिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्लोयड रिफर (कोच) और उनकी टीम वास्तव में कुछ चीजों को मिलाकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं। लारा ने आगे कहा- 'मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी कुछ जानकारी खिलाड़ियों को दे पाऊंगा क्योंकि ये जरूरी है कि खिलाड़ियों से उनकी मौजूदा क्षमता से थोड़ा और बेहतर प्रयास हासिल किया जाए।'

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 18:06 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+