Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video:क्रुणाल पांड्या के डेब्यू पर हार्दिक ने बड़े भाई दिल छू लेने वाले मैसेज के साथ दी बधाई

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार को हो गया। टीम इंडिया विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी के बिना इस सीरीज में उतर रही है। कप्तानी की जिम्मा रोहित शर्मा ने संभाला।इस दौरान भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों ने टी20 में अपना की तरफ से पदार्पण किया। हार्दिक पंड्या ने तो भारत के लिए काफी पहले ही ब्लू जर्सी पहन ली थी, लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल का सपना रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरा हुआ। कोलकाता में पहले टी-20 मैच के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। यह उनका पहला इंटरनैशनल टी-20 मैच है।

इस बात से बेहद खुश हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया और बड़े भाई को बधाई दी। उन्होंने विडियो में कहा, 'वेल डन बॉय...! हमने यह सपना देखा था। आखिरकार आपने इसे पा लिया। मैं वहां नहीं हूं, लेकिन आपके लिए खूश हूं। मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। आगे बढ़ो और चुनौतियों का सामना करो। बहुत सारा प्यार।'

कीरेन पोलार्ड को बनाया पहला शिकार:

क्रुणाल पंड्या ने टी-20 करियर का पहला विकेट कीरेन पोलार्ड के रूप में हासिल किया। अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने पोलार्ड को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। बता दें कि पोलार्ड और क्रुणाल दोनों ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में एक साथ खेलते हैं।

गौरतलब है कि 24 मार्च, 1991 को अहमदाबाद में जन्मे क्रुणाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस और घरेलू मैच में बड़ौदा के लिए जोरदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम में मौका मिला।

Story first published: Sunday, November 4, 2018, 20:31 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+