For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 सीरीज गंवाने के बाद विंडीज को लगा दूसरा झटका, स्टार खिलाड़ी पर ICC ने ठोका जुर्माना

नई दिल्ली: भारत के हाथों तीन मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम को एक और झटका लग गया है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन मामले में जुर्माना ठोका गया है। यह फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच से पहले हुआ है।

पोलार्ड को आईसीसी कॉड ऑफ कन्डेक्ट फॉर प्लेयर्स एंड फ्लेयर्स सपोर्ट पर्सनल के अंतर्गत आर्टिकल 2.4 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। पोलार्ड को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान अंपायरों का फैसला ना मानने का दोषी पाया गया है। जिसके चलते पोलार्ड पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनको एक डिमेरिट अंक भी मिल गया है। यह लेवल वन के उल्लंघन का मामला था।

यह घटना तब घटी पोलार्ड ने मैदान पर अपनी जगह दूसरे खिलाड़ी को बुला लिया जबकि मैदानी अंपायरों ने उनको आगाह किया था कि इसके लिए बाकायदा एक अनुरोध करना होता है। साथ ही पोलार्ड से यह भी कहा गया था कि वे अगले ओवर के खत्म होने तक का इंतजार करें। लेकिन पोलार्ड ने अंपायरों को अनसुना कर दिया। बाद में इस मामले पर मैच रेफरी जेफ क्रो ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पोलार्ड को नियम तोड़ने का दोषी पाया गया और फिर उसी के आधार पर सजा सुनाई गई।

बता दें कि टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब भारत को सीरीज का अंतिम मैच मैच गयाना में खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया के पास जहां वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने का मौका है तो वहीं प्लेयिंग इलेवन में भी कुछ बदलाव करने का मौका है।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 13:56 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+