For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपनी बल्लेबाजी में ढूंढी केएल राहुल ने बड़ी कमी, अगले टेस्ट के लिए बताई रणनीति

India vs West Indies: KL Rahul regrets not able to convert starts into big scores | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: लोकेश राहुल के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट मैच का आगाज ठीक-ठाक रहा है। इस बल्लेबाज ने ओपनिंग पर आकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ठोस बल्लेबाजी की है। राहुल ने एंटीगा टेस्ट की पहली पारी और दूसरी पारी में क्रमशः 44 और 38 रनों की पारियां खेली। हालांकि राहुल दोनों ही पारियों में अच्छी शुरुआत को अंजाम नहीं दे सके और इसका उन्हें मलाल भी है।

राहुल ने रविवार को इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनको अपने खेल में सुधार करने के लिए और ज्यादा धैर्य की दरकार होगी। राहुल ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद कहा, 'निश्चित तौर पर मैं काफी निराश हूं। ऐसी कई चीजें हैं जो मैं सही कर रहा हूं इसलिए मुझे थोड़ा और धैर्य दिखाने की जरूरत है।'

राहुल ने इन दोनों पारियों में क्रीज पर ठहरकर रन बनाने का जज्बा दिखाया है। इस पर उनका कहना है- मैं दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी करता रहा और मुझे कोई परेशानी भी नहीं हो रही थी। मैं इस समय इन सब चीजों के लिए खुश हूं।

राहुल ने अपनी आगे की रणनीति पर बात करते हुए कहा, 'अगर मैं धैर्य बनाए रखता हूं और ऐसा ही खेल 200-250 गेंदों तक जारी रखता हूं तो ये मुझे और टीम को फायदा देगा और मैं अगले मैच में ऐसा ही करने की ओर देख रहा हूं।'

बता दें कि एंटीगा टेस्ट में भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत में कैरेबियाई पारी 222 रनों के स्कोर पर निपटा दी थी। इस तरह मैच में भारत की कुल बढ़त 260 रनों की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे।

Story first published: Sunday, August 25, 2019, 10:14 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+